कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जो अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास के बाद अब CJP मूवमेंट को करेंगे लीड
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो सामने आया है. इसमें दिपके ने कहा है कि उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद अब अजिंक्य शिंदे मूवमेंट को लीड करेंगे.
ADVERTISEMENT

Ajinkya Shinde News: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो सामने आया है. इसमें दिपके ने कहा है कि उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद अब अजिंक्य शिंदे मूवमेंट को लीड करेंगे. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन से पहले CJP से जुड़े कई नेताओं को हिरासत में लिया है. ऐसे में अब अजिंक्य शिंदे की भूमिका चर्चा में आ गई है. आखिर कौन हैं अजिंक्य शिंदे और CJP में उनकी क्या जिम्मेदारी है?
जारी हुआ अभिजीत दिपके का वीडियो
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके की ओर से जारी प्री-रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज में आंदोलन की अगुवाई की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे को सौंपने की बात कही गई है. दिपके के मुताबिक, हिरासत में लिए जाने के बाद शिंदे इस मूवमेंट को लीड करेंगे. दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP ने विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है. इसके बावजूद पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
कौन हैं अजिंक्य शिंदे?
अजिंक्य शिंदे CJP से जुड़े हुए हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के बायो में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय संगठन प्रभारी बताया गया है. अब अभिजीत दिपके के प्री-रिकॉर्डेड संदेश के बाद आंदोलन की अगुवाई की जिम्मेदारी शिंदे के पास होने की बात सामने आई है. हालांकि, उनके नेतृत्व में आंदोलन की आगे की रणनीति क्या होगी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए गए CJP के नेता
जानकारी के मुताबिक अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया. पार्टी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई प्रदर्शन के नेतृत्व को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए की गई. CJP ने तीनों नेताओं की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है. वहीं, जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन को लेकर अब तक करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जंतर-मंतर और दिल्ली-एनसीआर के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है. दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के गेट भी बंद रखे गए हैं, जिन्हें DMRC के अनुसार 10 अक्टूबर शाम 6 बजे तक बंद रखने की जानकारी दी गई थी.
यह भी पढ़ें- 'हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा...' सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को दी खुली चुनौती, कह दी ये बड़ी बात!
