Ballia Son Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक ऐसी दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है जो सिस्टम और समाज की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है. यहां एक पिता पिछले 4 साल से अपनी आंखों में इंसाफ के आंसू लिए भटक रहा है. मामला महज़ 7500 रुपये के बकाया पैसों के लिए हुई एक बेरहम हत्या का है, जिसके तार अब बंगाल के एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस से जुड़ते दिख रहा है.
ADVERTISEMENT
मामला बलिया के आनंद नगर वार्ड नंबर 13 का है. पीड़ित पारस गुप्ता के अनुसार 13 अक्टूबर 2020 को उनके 25 वर्षीय बेटे अजीत कुमार गुप्ता की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अजीत एक अंडे की दुकान चलाता था. बताया आरोपी राज सिंह ने दुकान पर पहुंचकर अंडे लाने कहा, जब अजीत ने 75 रुपये बकाया पैसे मांगे तो राज सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी. धमकी के महज़ 4 से 5 दिन बाद ही अजीत को रात 10:00 बजे काली मंदिर के पास मौत के घाट उतार दिया गया.
पश्चिम बंगाल से जुड़ा कनेक्शन
यह पुरानी फाइल तब दोबारा खुली जब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में बलिया के इसी राज सिंह का नाम सामने आया. पुलिस की कार्रवाई के बाद अजीत के परिजनों की उम्मीदें एक बार फिर जाग गई है. पीड़ित पिता पारसनाथ गुप्ता ने कहा वह बलिया का टॉपर गुंडा है, माफिया है, डकैती और जान मारना उसका पैसा है. 75 रुपये के लिए मेरे जवान बेटे को छीन लिया. आज 4 साल हो गए लेकिन हमें न्याय नहीं मिला.
“आरोपी राज सिंह जमानत पर बाहर था और अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा”
मीडिया से बातचीत के दौरान पिता पारसनाथ भावुक हो उठे. उन्होंने बताया कि बड़े बेटे की मौत के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुका है. आरोपी राज सिंह जमानत पर बाहर था और अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा. परिवार का आरोप है कि अगर उसे पहले ही कड़ी सजा मिल गई होती तो शायद आज वह बंगाल में किसी और की जान लेने की हिम्मत नहीं करता.
बुजुर्ग पिता की मोदी और योगी से गुहार
बुजुर्ग पिता ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है. मांग किया है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए. मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा, हमारे बेटे के कातिल को कड़ी सजा मिले. हम बस इंसाफ चाहते हैं. बहरहाल परिजनों का बंगाल सरकार और यूपी पुलिस से उम्मीद है कि इस बार सिस्टम उनकी बेबसी नहीं देखेगा बल्कि अपराधी को उसके किए की सजा दिलाएगा.
ADVERTISEMENT









