Ballia News: अनीशा मौत केस में बड़ा मोड़, सील हुआ अपूर्वा हॉस्पिटल फिर खुला, परिजनों ने छेड़ी आर-पार की लड़ाई

Anisha Rai death News: बलिया के अनीशा राय मौत मामले में सील किया गया अपूर्व मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोबारा खोल दिया गया है. सीएमओ के आदेश के बाद अस्पताल को सशर्त संचालन की अनुमति मिली है, जिससे परिजनों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है.

Newzo

• 12:37 PM • 12 May 2026

follow google news

Anisha Rai death News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के चर्चित अनीशा राय मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. भारी विवाद और सील की कार्रवाई के बाद शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्व मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा संचालन की अनुमति दे दी है. इस फैसले के बाद मृतिका के परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने अब प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है.

यह भी पढ़ें...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ के आदेश से खुला अस्पताल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के कार्यालय से जारी (पत्रांक: स्था०/निजी० चि०कि०/2026-27/856) के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिए गए विभिन्न प्रत्यावेदनों और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल की सील खोलने का निर्णय लिया गया है.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अस्पताल और उसके ऑपरेशन थिएटर को सशर्त संचालित करने की अनुमति दी गई है. प्रबंधन को भविष्य में सभी मानको और नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई है. यदि निरीक्षण के दौरान दोबारा कोई खामी पाई गई तो बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

बता दे की अपूर्व नर्सिंग होम में अनीशा राय की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे थे. परिजनों के भारी विरोध और हंगामा के बाद प्रशासन ने त्वरित  कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया था. अब करीब 1 महीने के भीतर ही अस्पताल को दोबारा सिर्फ चेतावनी देकर हरि झंडी मिलने से स्वास्थ्य विभाग के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे है. आपको बता दे कि इस मामले में अस्पताल के चिकित्सकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था. लेकिन किसी भी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया और आरोपी चिकित्सकों को कोर्ट से राहत मिल गई, गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दिया और इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी.

मृतक अनीशा के पति और पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने उठाए सवाल

अस्पताल खुलने की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों के साथ खड़े पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. पूर्व छात्र नेता नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नु का कहना है कि जिस अस्पताल की लापरवाही ने एक जान ले ली उसे इतनी जल्दी राहत कैसे मिल गई. इन सवालों के साथ सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर मोर्चा खोलते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह इस फैसले के खिलाफ आगे की लड़ाई जारी रखेंगे. झुन्नू सिंह ने आरोप लगाया कि जिले के जनप्रतिनिधि और सीएमओ ने मोटी रकम लेकर अस्पताल को खुलवाने का काम किया है जबकि तमाम अनीयताओं के आधार पर अस्पताल को सील किया गया था. बताया अब तक पुलिस के द्वारा भी रिपोर्ट नहीं लगाया गया है, ऐसे में अस्पताल का खुलना सिस्टम की पोल खोल रहा है. वहीं मृतिका अनीशा राय के पति हिमांशु ने कहा कि मेरी लड़ाई जारी रहेगी और उनके खिलाफ कोर्ट जाऊंगा. उन्होंने मांग किया कि मामले की फिर से जांच की जाए और पूर्व के जांच में जो अधिकारी शामिल थे उन पर कठोर कार्रवाई की जाए.

विवाद बढ़ने के आसार

एक ओर अस्पताल प्रशासन नियमों के पालन का दावा कर रहा है वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा प्रशासन के लिए नई चुनौती खड़ा कर सकता है. अब देखना यह होगा कि इस आर-पार की लड़ाई में जिला प्रशासन का अगला कदम क्या होता है.

यह भी पढ़ें: CM शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ की हत्या में पकड़े गए बलिया के राज सिंह को लेकर उसकी HC में वकील बहन दीप शिखा ने अब ये बात बता दी