अक्षरा सिंह और आम्रपाली के बीच खत्म हुई नाराजगी, पवन सिंह से विवाद के बीच आई थी रिश्ते में कड़वाहट

Akshara and Amrapali Friendship: भोजपुरी सिनेमा की पक्की सहेलियां आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के बीच सालों पुराना मनमुटाव खत्म हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुई लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है.

Akshara and Amrapali Friendship

यूपी तक

12 May 2026 (अपडेटेड: 12 May 2026, 01:29 PM)

follow google news

Akshara and Amrapali Friendship: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों से एक ऐसी खबर आई है जिसका इंतजार फैंस सालों से कर रहे थे. किसी जमाने में इंडस्ट्री की सबसे पक्की सहेलियां और बहनों जैसा रिश्ता शेयर करने वाली आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के बीच का मनमुटाव अब खत्म हो गया है. लंबे समय की तल्खी और चुप्पी को तोड़ते हुए इन दोनों दिग्गज अभिनेत्रियों ने संकेत दिया है कि उन्होंने पुरानी कड़वाहट को भुलाकर एक नई शुरुआत कर ली है. हाल ही में अक्षरा सिंह ने आम्रपाली के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वह सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें...

दोस्ती में दरार की वजह

आम्रपाली और अक्षरा की दोस्ती में खटास उस वक्त आई थी जब अक्षरा सिंह और सुपरस्टार पवन सिंह का रिश्ता विवादों के साथ खत्म हुआ था. उस दौर में जब पवन सिंह ने दूसरी शादी की तो पूरी इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई थी. इसी खींचतान और कुछ आपसी गलतफहमियों के चलते ये दोनों सहेलियां एक-दूसरे से इतनी दूर हो गईं कि सालों तक बातचीत बंद रही.

इस पुरानी तल्खी को खत्म करते हुए अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे के साथ मुस्कुराती हुई तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. खास बात यह रही कि आम्रपाली ने भी बिना देर किए इस पोस्ट पर लव इमोजी के साथ रिएक्ट किया जिससे यह साफ हो गया कि दोनों के बीच अब सब ठीक है. दोनों के बीच सब कुछ ठीक देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं. यूजर्स का कहना है कि वे इस रीयूनियन का बरसों से इंतजार कर रहे थे.