पवन सिंह की अच्छाई का सवाल सुन सोच में पड़ गईं अक्षरा, फिर तारीफ में कह दी ये बात

दीक्षा सिंह

06 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

Akshara Singh on Pawan Singh: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह के साथ अपने पुराने रिश्तों और विवादों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने पवन की गायकी को सराहा लेकिन अभिनय पर सवाल उठाए और पुराने कड़वे अनुभवों को शेयर किया.

Akshara Singh and Pawan Singh

Akshara Singh and Pawan Singh

Google CTA

Akshara Singh on Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और शेरनी कही जाने वाली अक्षरा सिंह के बीच की खटास एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब अक्षरा से पवन सिंह की किसी एक 'अच्छाई' के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक था. कुछ सेकंड के मौन और एक फीकी मुस्कान के पीछे छिपे दर्द ने साफ कर दिया कि वो कड़वाहट आज भी बरकरार है.

यह भी पढ़ें...

'इतना अच्छा किया कि अच्छाई याद नहीं आ रही'

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा सिंह से सवाल हुआ कि कभी तो पवन के साथ वक्त बिताया था, तो उनकी कोई एक खूबी जो आज भी याद हो? यह सुनते ही अक्षरा पहले तो जोर से हंसी. फिर चेहरे पर मायूसी छा गई. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'जितना अच्छा किया, उससे ज्यादा तो... इतना ज्यादा अच्छा किया कि अच्छाई याद ही नहीं आ रही है.' 

'पवन सिंह सिंगर अच्छे हैं पर एक्टर नहीं'

इस दौरान अक्षरा ने पवन सिंह की गायकी की तो तारीफ की. लेकिन बतौर अभिनेता उन्हें सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि 'पवन सिंह एक गायक के तौर पर बहुत अच्छे हैं. लेकिन एक्टर के तौर पर मैं उन्हें नहीं मानती.' दिलचस्प बात यह रही कि अक्षरा ने पवन की जगह दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन अभिनेता बताया.

कभी पवन सिंह के प्यार में थीं अक्षरा

पवन और अक्षरा के रिश्ते का अंत बेहद दर्दनाक रहा था. अक्षरा पहले भी बता चुकी हैं कि पवन सिंह उन पर पाबंदियां लगाते थे, अभद्र व्यवहार करते थे और यहां तक कि पैर छूकर माफी मंगवाते थे. अक्षरा ने तो यहां तक खुलासा किया था कि उस दौर में वो सुसाइड तक करने के बारे में सोचने लगी थीं क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री से साइडलाइन कर दिया गया था. लेकिन परिवार के साथ ने उन्हें फिर से खड़ा किया.