पवन सिंह ने मेरा जीवन के 8 साल बर्बाद किए.... पावर स्टार की पत्नी ज्योति ने कैमरे पर रो-रोकर कही ये सारी बातें

Jyoti on Pawan Singh: पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात की है. इस इंटरव्यू में उन्होंने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक, उनके स्वभाव को लेकर बातचीत की है.

Jyoti Singh

यूपी तक

• 04:37 PM • 07 May 2026

follow google news

Jyoti on Pawan Singh: भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने लंबे समय बाद अपनी खामोशी तोड़ी है. एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में ज्योति ने बताया कि उनकी जिंदगी फिलहाल एक न्यूट्रल मोड़ पर है जहां न कुछ अच्छा है और न कुछ बुरा. पटना में अपने माता पिता के साथ रह रही ज्योति ने पवन सिंह के साथ अपने रिश्तों, तलाक की अर्जी और उन 8 सालों के दर्द को बयां किया है जिसे उन्होंने इस शादी में झेला है. ज्योति ने साफ कहा कि वह अब शादी के नाम से ही सहम जाती हैं. 

यह भी पढ़ें...

पवन सिंह संग शादी को लेकर ज्योति ने ये सब कहा

ज्योति सिंह ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनके जीवन के अनमोल 8 साल बर्बाद कर दिए. उन्होंने बताया कि कोर्ट में पवन सिंह ने कहा कि वह साथ नहीं रहना चाहते, जबकि ज्योति शुरुआत में साथ रहने की कोशिश कर रही थीं. ज्योति ने कहा कि 'अब मैं तलाक के कागजों पर साइन क्यों करूं? जब छोड़ना था तो पहले दिन छोड़ देते. आज मेरी छोटी बहनों की गोद में बच्चे हैं और मेरा सब कुछ खत्म हो चुका है.' उन्होंने यह भी साफ किया कि वह पवन सिंह को आसानी से दूसरी या तीसरी शादी नहीं करने देंगी ताकि किसी और लड़की का जीवन बर्बाद न हो.

कैसी लड़की पसंद करते हैं पवन सिंह?

पवन सिंह की पसंद के बारे में पूछने पर ज्योति ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ऐसी लड़की चाहिए जो आज के जमाने में भी फोन न चलाती हो, घर से घूंघट निकाल कर निकले और पति चाहे कितनी भी गालियां दे, वह सिर झुकाकर सुनती रहे. ज्योति ने कहा कि पवन सिंह को असल में 'गूंगी और बहरी' लड़की से शादी करनी चाहिए क्योंकि वह किसी की सही बात सुनना ही नहीं चाहते.

ज्योति ने बताया कि पवन सिंह एक बहुत अच्छे गायक हैं. लेकिन उनके आसपास रहने वाले लोगों ने उन्हें कभी सही रास्ता नहीं दिखाया. उन्होंने एक पुरानी रिकॉर्डिंग का जिक्र करते हुए कहा कि पवन सिंह बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर भरोसा कर लेते हैं और तुरंत रिएक्ट करते हैं. ज्योति का मानना है कि आज वह जो भी झेल रही हैं, वह शायद उनके पिछले जन्म के कर्मों का फल है. लेकिन वह 'कर्मा' पर विश्वास रखती हैं और मानती हैं कि जो जैसा करेगा, उसे वैसा ही फल मिलेगा.

महादेव का सहारा

इंटरव्यू के दौरान ज्योति काफी इमोशनल दिखीं और बताया कि वह आज भी डिप्रेशन की दवा लेती हैं. वह अपने पिता के सामने जाने से भी कतराती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी वजह से उनके माता-पिता को समाज में शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि दुख के इस समय में वह केवल भगवान शिव पर भरोसा रखती हैं और उन्हीं से अपना दुख साझा करती हैं.