पवन सिंह को तीसरी शादी नहीं करने देंगी उनकी पत्नी ज्योति, तलाक की खबरों के बीच उन्होंने ये सब कह दिया

यूपी तक

11 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक विवाद में नया मोड़. ज्योति सिंह ने 10 करोड़ की एलिमनी मांगने की असल वजह का खुलासा किया. जानें क्यों वह पवन सिंह को तीसरी शादी से रोकना चाहती हैं और क्या है उनकी रणनीति.

Pawan singh and jyoti singh

Pawan singh and jyoti singh

Google CTA

Jyoti Singh: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी पिछले आठ सालों से कानूनी गलियारों और कोर्ट के चक्करों में उलझी हुई है. एक तरफ पवन सिंह तलाक लेकर इस रिश्ते से आजाद होना चाहते हैं. वहीं ज्योति सिंह ने अब पहली बार कैमरे पर आकर उन अफवाहों का जवाब दिया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने एलिमनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये की मांग की है. ज्योति ने साफ कर दिया है कि यह मांग केवल पैसों के लिए नहीं बल्कि पवन सिंह को सबक सिखाने और उन्हें तीसरी शादी से रोकने के लिए है.

यह भी पढ़ें...

10 करोड़ की एलिमनी मांग रहीं ज्योति

ज्योति सिंह ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह शुरू से ही अपना घर बचाना चाहती थीं. लेकिन पवन सिंह साथ रहने को तैयार नहीं थे. ज्योति ने बताया कि उन्होंने पहले अपने एलिमनी के लिए 3 करोड़ रुपये मांगे थे जिस पर पवन सिंह सिर्फ 50 लाख रुपये देने पर अड़े रहे. ज्योति का तर्क है कि आज के दौर में 50 लाख में एक घर भी नहीं आता.

ज्योति ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कह कि 'मैंने जानबूझकर 10 करोड़ की मांग की है ताकि यह केस अगले 15 सालों तक खिंचे. मुझे दूसरी शादी नहीं करनी है और ना ही मैं पवन सिंह को तीसरी शादी करने दूंगी. ज्योति ने रोते हुए कहा कि पवन सिंह ने उनके जीवन के 8 साल बर्बाद कर दिए और वह अब तक कई लड़कियों की जिंदगी से खेल चुके हैं. उन्होंने पवन सिंह के साथ रहने वाले करीबियों पर भी रिश्ता बिगाड़ने का आरोप लगाया.