एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह को भूलकर आगे बढ़ गईं अक्षरा सिंह, अब बता दिया दूसरे प्यार वाला सीक्रेट

दीक्षा सिंह

05 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने पॉडकास्ट में अपनी नई लव लाइफ का खुलासा कर हलचल मचा दी है. पुराने विवादों और पवन सिंह को भूतकाल बताकर वह अब दोबारा प्यार में हैं.

Akshara Singh

Akshara Singh

Google CTA

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने अपनी लव लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने मुस्कुराते हुए कबूल किया कि उन्हें दोबारा प्यार हो गया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अपने पुराने प्यार और विवादों को पीछे छोड़कर अब भविष्य की ओर देख रही हैं.

यह भी पढ़ें...

'प्यार का पहला अक्षर लिख दिया है'

इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या उन्हें दोबारा प्यार हुआ है, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि 'हुआ है, चल रहा है.' उन्होंने आगे कहा कि वह अभी प्यार के शुरुआती पड़ाव पर पहुंची हैं और फिलहाल चीजों को समझने की कोशिश कर रही हैं. अक्षरा के मुताबिक, बिना प्यार के कोई जीवित नहीं रह सकता और उन्होंने अपनी नई प्रेम कहानी का पहला अक्षर लिख दिया है.

पुराने प्यार को बताया बीता हुआ कल

अक्षरा ने अपने एक्स पवन सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि पुराना प्यार अब पास्ट बन चुका है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'अगर मैं भूतकाल में अटकी रहूंगी तो भूत बन जाऊंगी. इसलिए अब भविष्य की चिंता करनी है.' एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अब वह पुराने विवादों को भुलाकर अब पूरी तरह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं. ऐसे में अब अक्षरा के फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर वह खुशनसीब लड़का कौन है, जिसने अक्षरा का दिल जीता है. हालांकि अभिनेत्री ने नाम बताने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अभी वह देखना चाहती हैं कि सामने वाले का माइंडसेट उनसे मिलता है या नहीं और क्या वह उनके जीवन की चुनौतियों को डील कर पाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह नजर लगने से डरती हैं. इसलिए कुछ चीजें पर्दे में रहें तो ही अच्छा है.

अक्षरा सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सालों तक पवन सिंह के साथ नाम जुड़ने और फिर विवादों के बाद अक्षरा के जीवन में नए प्यार की बात सुनकर फैंस काफी खुश हैं. अब देखना यह होगा कि अक्षरा कब अपने इस नए रिश्ते को सार्वजनिक करती हैं.