Raebareli News: रायबरेली में शारदा नहर से युवक का शव बरामद, हत्या या हादसा? इलाके में फैली सनसनी

Raebareli News: रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र स्थित मनीरामपुर गांव के पास शारदा नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव झाड़ियों में फंसा हुआ मिला, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई.

Newzo

• 01:07 PM • 12 May 2026

follow google news

Raebareli News: रायबरेली ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर गांव के पास शारदा नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. नहर के पानी में शव को उतराता देख वहां से गुजर रहे राहगीरों के कदम ठिठक गए. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम जमा हो गया.

यह भी पढ़ें...

नहर के किनारे मची अफरा-तफरी

मंगलवार को मनीरामपुर के पास शारदा नहर में लोगों ने एक व्यक्ति का शव पानी की लहरों के साथ बहते हुए देखा. शव झाड़ियों में अटका हुआ था, जिसे देख राहगीर शोर मचाने लगे. शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों का मजमा लग गया.

हत्या या दुर्घटना? चर्चाओं का बाजार गर्म

नहर के किनारे मौजूद ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे दुर्घटना मान रहे हैं, तो वहीं कुछ का अंदेशा है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को नहर में ठिकाने लगाया गया है. फिलहाल, मृतक की पहचान न होने के कारण गुत्थी उलझी हुई है.

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह और आम्रपाली के बीच खत्म हुई नाराजगी, पवन सिंह से विवाद के बीच आई थी रिश्ते में कड़वाहट