प्लेटफॉर्म पर यात्रियों से बदसलूकी पड़ी भारी, 10 साल से सक्रिय शातिर अपराधी प्रदीप सोनकर गिरफ्तार

Raebareli News: रायबरेली जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: प्लेटफॉर्म पर यात्रियों से बदसलूकी कर रहा 'टॉप-10' अपराधी प्रदीप सोनकर गिरफ्तार. चोरी और एनडीपीएस जैसे 8 संगीन मुकदमों में वांछित, 10 साल से सक्रिय शातिर अपराधी को पुलिस ने भेजा जेल.

Raebareli News

Newzo

• 04:58 PM • 07 May 2026

follow google news

Raebareli News:  जीआरपी पुलिस ने स्टेशन परिसर में यात्रियों के साथ बदसलूकी और हंगामा कर रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है.  पकड़ा गया आरोपी पुलिस का 'टॉप-10' और 10 वर्षीय सक्रिय अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस जैसे करीब 8 संगीन मुकदमे दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें...

प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर मचा रहा था उत्पात

जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को प्लेटफॉर्म पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर-01 के पश्चिमी छोर पर एक युवक यात्रियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट (आमदा फौजदारी) पर उतारू है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे समझाने का प्रयास किया, तो वह और अधिक उग्र हो गया. शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया.

नगर पालिका कॉलोनी का निवासी है आरोपी

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान प्रदीप सोनकर (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मुन्ना सोनकर के रूप में हुई है. वह मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका कॉलोनी (निकट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रत्नापुर) का निवासी है. पुलिस के अनुसार, प्रदीप जीआरपी रायबरेली का सूचीबद्ध 'टॉप-10' अपराधी है.

गहरा है आपराधिक इतिहास

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि आरोपी प्रदीप सोनकर के खिलाफ रायबरेली और लखनऊ के विभिन्न थानों में मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है. जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.