Raebareli Viral Reel Case: रायबरेली में बीच सड़क रील का जुनून, ‘हमार चाचा रंगदार’ पर युवतियों का डांस, ट्रैफिक रुका

Raebareli road reel traffic violation: रील बनाने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर इस कदर बोल रहा है कि उन्हें न तो अपनी जान की परवाह है और न ही कानून का खौफ.

Raebareli Viral Reel

Newzo

• 10:02 AM • 02 May 2026

follow google news

Raebareli girls dance viral reel: रील बनाने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर इस कदर बोल रहा है कि उन्हें न तो अपनी जान की परवाह है और न ही कानून का खौफ. ताज़ा मामला शहर के सबसे व्यस्ततम 'डिग्री कॉलेज चौराहे' का है, जहाँ दो युवतियों ने बीच सड़क पर ठुमके लगाकर ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.
 

यह भी पढ़ें...

'चाचा रंगदार' गाने पर बीच सड़क जलवा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवतियाँ लालगंज और फतेहपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बड़े आराम से रील बनवा रही हैं. बैकग्राउंड में गाना बज रहा है— 'हमार चाचा रंगदार...', लेकिन असलियत में यहाँ 'रंगदारी' ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाने में दिख रही है. युवतियों के पीछे से तेज़ रफ्तार गाड़ियाँ और बाइक सवार गुज़र रहे हैं, लेकिन रील के मोह में इन्हें ज़रा भी आभास नहीं है कि एक छोटी सी चूक बड़ी अनहोनी को दावत दे सकती थी.

ट्रैफिक नियम 'तेल' लेने गए!

जिस जगह यह वीडियो बनाया गया है, वह शहर का दिल माना जाने वाला डिग्री कॉलेज चौराहा है. यहाँ हर समय पुलिस की मौजूदगी और भारी ट्रैफिक रहता है. ऐसे में बीच सड़क पर खड़े होकर डांस करना न केवल खुद की जान जोखिम में डालना है, बल्कि पीछे से आ रहे वाहन चालकों के लिए भी मुसीबत का सबब है.


पुलिस की रडार पर 'रील'

अक्सर देखा गया है कि रायबरेली पुलिस स्टंटबाज़ों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करती है. अब देखना यह है कि डिग्री कॉलेज चौराहे पर सरेआम कानून को ठेंगा दिखाने वाली इन 'रंगदार' युवतियों पर पुलिस का डंडा चलता है या नहीं.