Prayagraj Highway News रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर भांव गांव के पास यू-टर्न की मांग, विधायक अदिति सिंह ने NHAI को लिखा पत्र

Raebareli traffic issue: रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांव गांव के पास डिवाइडर में कट (यू-टर्न) न होने से हजारों ग्रामीणों को हो रही असुविधा का मामला अब तूल पकड़ने लगा है.

UP News

Newzo

• 11:24 AM • 29 Apr 2026

follow google news

Raebareli Highway News: रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांव गांव के पास डिवाइडर में कट (यू-टर्न) न होने से हजारों ग्रामीणों को हो रही असुविधा का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. सदर विधायक अदिति सिंह ने इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर यहां जल्द से जल्द ट्रैफिक सिग्नल के साथ वैध यू-टर्न बनवाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

दुर्घटनाओं का बना रहता है साया

विधायक ने पत्र में अवगत कराया कि भांव गांव के आसपास लगभग 2 किलोमीटर तक कोई वैध कट उपलब्ध नहीं है. इसके अभाव में स्थानीय नागरिक, विशेषकर महिलाएं और छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चलने को मजबूर हैं. कई बार लोग डिवाइडर पार करने की कोशिश में गिरकर चोटिल हो चुके हैं. इस अव्यवस्था के कारण आए दिन बड़ी सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को होगी सहूलियत

पत्र के माध्यम से बताया गया कि इस मार्ग का उपयोग केवल भांव गांव के लोग ही नहीं बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाभेला,सराय मो. शरीफ, कचौंदा, इकौना, जमालपुर सरायदामू, पलिया, उदरेहटी, पूरे माखा, पूरे मखानिया, पूरे रेवरी और पूरे जगन्नाथ

सहित दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन के लिए करते हैं. विधायक ने जनहित और सड़क सुरक्षा को देखते हुए NHAI से अपील की है कि चिन्हित स्थान पर रेड लाइट और ट्रैफिक सिग्नल सहित यू-टर्न का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके.

अदिति सिंह ने उम्मीद जताई है कि विभाग इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा.