रायबरेली: रेल पटरी पर बिछी मौत, युवक का इस हाल में मिला शव, देखकर कांप गए लोग

Raebareli News: जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेल की पटरियों पर एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ.

UP News

Newzo

27 Apr 2026 (अपडेटेड: 27 Apr 2026, 01:51 PM)

follow google news

Raebareli News: जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेल की पटरियों पर एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ. ट्रेन की चपेट में आने से युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए थे. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. शिनाख्त होने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें...

सुबह 6:22 पर मिली 'काल' की सूचना

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 06:22 बजे गंगागंज के पास क्षत-विक्षत अवस्था मे एक युवक का शव पड़ा है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टाफ और सुरक्षा बलों के कान खड़े हो गए. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया. शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप गई.

गुरूबक्शगंज का रहने वाला था मृतक

शुरुआती छानबीन और शिनाख्त की कोशिशों के बाद पता चला कि मृतक 30 वर्षीय चंद्रकेश उर्फ गुड्डू था. वह गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के सलापुर गांव का निवासी था. मृतक के पिता राम सुमिरन और अन्य परिजनों को जैसे ही इस हादसे की खबर मिली, घर में चीख-पुकार मच गई.

जांच में जुटी हरचंदपुर पुलिस

हादसा हरचंदपुर थाना क्षेत्र की सीमा में होने के कारण सिविल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है.