Raebareli viral video: मौत की पटरी पर 'पिकनिक'! मासूम बच्चों और महिलाओं को लेकर बीच ट्रैक पर जा बैठा युवक, रोंगटे खड़े कर देगा ये वायरल वीडियो

Raebareli viral video: रायबरेली से एक ऐसा ही सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. यहां एक युवक की सनक ने मासूम बच्चों और महिलाओं की जान को भी जोखिम में डाल दिया है.

Raebareli viral video

Newzo

• 12:11 PM • 21 Apr 2026

follow google news

Raebareli viral video: लापरवाही जब हद पार कर जाए, तो वह खौफनाक मंजर बन जाती है. रायबरेली से एक ऐसा ही सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. यहां एक युवक की सनक ने मासूम बच्चों और महिलाओं की जान को भी जोखिम में डाल दिया है. जिस रेलवे पटरी पर तेज रफ्तार ट्रेनें दौड़ती हैं, वहां यह परिवार ऐसे बैठा है जैसे पार्क में पिकनिक मना रहा हो.

यह भी पढ़ें...

खतरे में मासूमों की जान

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक के साथ कुछ महिलाएं और छोटे बच्चे रेलवे ट्रैक के बिल्कुल बीचों-बीच बैठे हैं. युवक बेखौफ होकर वहां महफिल जमाए हुए है. उसे इस बात की जरा भी फिक्र नहीं है कि उसके साथ मौजूद मासूम बच्चों को जरा सी चूक मौत के मुंह में धकेल सकती है.

'मौत के ट्रैक' पर लापरवाही की हद

वीडियो में दिख रहा है कि ये लोग पटरी पर बैठकर कुछ खा-पी रहे हैं या बातें कर रहे हैं. ऊंचाई से बनाए गए इस वीडियो को देखकर आसपास के लोग भी सहमे हुए हैं. अक्सर ऐसे मामलों में देखा गया है कि कान में ईयरफोन होने या ट्रेन की धमक न समझ पाने के कारण बड़े हादसे हो जाते हैं. बावजूद इसके, महिलाओं और बच्चों के साथ इस तरह ट्रैक पर बैठना युवक की घोर संवेदनहीनता को दर्शाता है.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो रायबरेली जनपद के शहर के सिविल लाइन ओवरब्रिज के नीचे का बताया जा रहा है. जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, इंटरनेट पर लोगों ने युवक को जमकर कोसा. यूजर्स का कहना है कि खुद की जान जोखिम में डालना अलग बात है, लेकिन अबोध बच्चों को 'मौत की पटरी' पर बैठाना अपराध की श्रेणी में आता है.

सावधान! पटरी कोई पिकनिक स्पॉट नहीं

रेलवे विभाग लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करता है कि ट्रैक से दूरी बनाए रखें. लेकिन यह वीडियो गवाही दे रहा है कि रायबरेली के इस इलाके में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. खबर लिखे जाने तक आरपीएफ या स्थानीय पुलिस द्वारा इस पर किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.