खूनी रंजिश में घर में घुसकर बरसाईं गोलियां, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी

​Raebareli crime news: रायबरेली पुलिस ने जगतपुर में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बेनीकामा रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा.

Raebareli crime news

Newzo

• 07:21 PM • 16 Apr 2026

follow google news

​Raebareli crime news: रायबरेली जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का डंडा पूरी तरह से सक्रिय है. रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. 'गैर इरादतन हत्या के प्रयास' में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस टीम ने बेनीकामा रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोच लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.

यह भी पढ़ें...

​क्या है पूरा मामला?

​बीते 15 अप्रैल को लखनऊ निवासी विकास सिंह और उसके साथियों पर जगतपुर की मीनू सिंह के घर में घुसकर तांडव मचाने का आरोप था. तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने न केवल घर में घुसकर मारपीट की, बल्कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी कर दी. इस हमले में परिवार के सदस्य और पड़ोसी लहूलुहान हो गए थे, जिनका इलाज सीएचसी जगतपुर में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

​मुखबिर की 'सटीक टिप' पर बिछाया जाल

​पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जगतपुर पुलिस अलर्ट मोड पर थी. गुरुवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात का मुख्य आरोपी विकास सिंह, पुत्र रामबहादुर (निवासी ग्राम चन्दौली), कहीं भागने की फिराक में बेनीकामा रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ा है. सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हेमंत वर्मा ने टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा. पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

​क्या बोले ASP?

एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि अपराध और अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है.कानून व्यवस्था को भंग करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.