Raebareli News: मिल एरिया पुलिस ने शिवाजी नगर क्षेत्र में महिला से हुई चेन लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई चेन, अवैध असलहा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है. मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है.
ADVERTISEMENT
सब्जी लेकर लौट रही महिला बनी थी शिकार
जानकारी के अनुसार, बीती 10 अप्रैल की रात करीब 08:10 बजे शिवाजी नगर निवासी सरोज वाजपेयी पत्नी सुशील वाजपेयी सब्जी लेकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.
मुखबिर की सूचना पर शारदा नहर के पास से दबोचा
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मिल एरिया पुलिस टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी थी. रविवार, 12 अप्रैल को पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आरोपी शारदा नहर पटरी के पास मौजूद हैं. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राज चौधरी पुत्र शिवकुमार चौधरी निवासी दाउदपुर, कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया.
हथियार और लूटा गया सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की चेन के अलावा एक अवैध 12 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है. घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राज चौधरी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है, जबकि पकड़े गए बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.
ADVERTISEMENT









