UP Storm and Heavy Rain Alert: यूपी में आंधी-तूफान और बारिश से 16 लोगों की हुई मौत, कई जिलों में दिखा तबाही का मंजर

आशीष श्रीवास्तव

30 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

UP Weather Disaster News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे तेज आंधी, बारिश और तूफान ने राज्य में भारी तबाही मचा दी. अलग-अलग जिलों में हुए हादसों, बिजली गिरने और पेड़ व टिनशेड गिरने की घटनाओं में कुल 16 लोगों की मौत हो गई.

UP Weather Disaster News

UP Weather Disaster News (Photo: AI Generated)

Google CTA

UP Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे तेज आंधी, बारिश और तूफान ने राज्य में भारी तबाही मचा दी. अलग-अलग जिलों में हुए हादसों, बिजली गिरने और पेड़ व टिनशेड गिरने की घटनाओं में कुल 16 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा नुकसान बुंदेलखंड क्षेत्र में हुआ, जहां 10 लोगों की जान जाने की सूचना है. कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है.

यह भी पढ़ें...

बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा नुकसान

जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक 10 मौतें बुंदेलखंड क्षेत्र में दर्ज की गई हैं. बांदा और हमीरपुर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा रायबरेली, अंबेडकरनगर, कौशांबी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, बलिया, भदोही, देवरिया, आगरा, मथुरा, उन्नाव और फतेहपुर सहित कई जिलों में भी मौतों की पुष्टि हुई है. सहारनपुर के शाकंभरी देवी क्षेत्र में पहाड़ियों से आए तेज जलप्रवाह में दो महिलाओं की मौत की भी सूचना है.

ओलावृष्टि से फसलें हुई बर्बाद

नौतपा की गर्मी के बीच आए इस तूफान ने लोगों को बड़ी राहत तो दी, लेकिन भारी नुकसान भी पहुंचाया. कई जिलों में पेड़, टिनशेड और बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. मिर्जापुर में 100 मिमी, अयोध्या में 90 मिमी, प्रयागराज में 61 मिमी और उन्नाव में 59 मिमी बारिश दर्ज की गई. सीतापुर, बदायूं और झांसी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है.

कई जिलों में अलर्ट जारी

तेज हवाओं और बारिश के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. कानपुर-उरई रेलखंड और गोरखपुर क्षेत्र में ओएचई लाइन टूटने और ट्रैक पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं. मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 46 जिलों में आंधी-तूफान और 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई गई है.

सीएम योगी ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता उपलब्ध कराने को कहा है. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है.