IRCTC Tour Package: अगर आप अगस्त के इस सुहावने मौसम में रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर दक्षिण भारत की खूबसूरत वादियों में घूमने की सोच रहे हैं, तो इंडियन IRCTC आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. आईआरसीटीसी ने सैलानियों के लिए "मैजेस्टिक साउथर्न - मैसूर से कोयंबटूर" नाम से हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है.
ADVERTISEMENT
टूर पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है, जो 19 अगस्त 2026 से शुरू होकर 26 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस दौरान पर्यटकों को मैसूर, कूर्ग, ऊटी और कोयंबटूर जैसी दक्षिण भारत की सबसे खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी.
आरामदायक हवाई यात्रा और 3-स्टार होटल में ठहरने का मज़ा
आईआरसीटीसी ने सैलानियों के आराम का पूरा ध्यान रखा है. सफर की शुरुआत लखनऊ से बैंगलोर की फ्लाइट से होगी, जबकि वापसी कोयंबटूर से सीधे लखनऊ के लिए होगी.
पूरे 8 दिनों के सफर के दौरान पर्यटकों के ठहरने का इंतजाम 3-स्टार (थ्री स्टार) होटलों में किया गया है. इसके साथ ही खाने-पीने की पूरी व्यवस्था भी पैकेज के अंदर ही शामिल है, यानी आपको सफर के दौरान खाने या रहने की कोई फिक्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इन मशहूर और खूबसूरत जगहों का करेंगे भ्रमण
टूर प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का एक अद्भुत संगम है. यात्रा के दौरान आप कई ऐतिहासिक और खूबसूरत लोकेशन देख सकेंगे-
- मैसूर: बैंगलोर से मैसूर जाते समय श्रीरंगापटना मंदिर के दर्शन, प्रसिद्ध मैसूर महल, वृंदावन गार्डन और चामुंडी मंदिर.
- कूर्ग: स्वर्ण मंदिर, दुबारे हाथी शिविर (Elephant Camp), बहगमंडला मंदिर, खूबसूरत अब्बे फॉल्स और ओंकारेश्वर स्वामी मंदिर.
- ऊटी: कूर्ग से ऊटी के रास्ते में घने देवदार के जंगल, ऊटी का बोटैनिकल गार्डन, ऊटी झील, गुलाब उद्यान (Rose Garden), चाय संग्रहालय (Tea Museum) और डोड्डाबेट्टा चोटी.
- कोयंबटूर: यात्रा के आखिरी पड़ाव पर कोयंबटूर में विशाल आदियोगी शिव प्रतिमा के दर्शन.
जानिए कितना होगा किराया?
आईआरसीटीसी ने कमरे की शेयरिंग के हिसाब से बेहद किफायती पैकेज दरें तय की हैं:
बुकिंग का तरीका
आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र (लखनऊ) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया,
"इस पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी. सीटें सीमित हैं, इसलिए जो लोग अगस्त में दक्षिण भारत की सैर का मन बना रहे हैं, उन्हें समय रहते बुकिंग करा लेनी चाहिए."
ADVERTISEMENT











