Amethi News: जमीन के झगड़े में रिश्तों का कत्ल, पैतृक जमीन के विवाद में किसान की हत्या का खुलासा

Newzo

• 02:04 PM • 21 Jul 2026

Amethi Land Dispute: अमेठी के पूरे भद्दौर गांव में पैतृक जमीन के विवाद में किसान रामकरण की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू और टूटी हाकी बरामद की गई. पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

जमीन के झगड़े में रिश्तों का कत्ल, पैतृक जमीन के विवाद में किसान की हत्या का खुलासा

जमीन के झगड़े में रिश्तों का कत्ल, पैतृक जमीन के विवाद में किसान की हत्या का खुलासा

Google CTA

Amethi News: मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे भद्दौर गांव में पैतृक जमीन के विवाद में किसान रामकरण की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और टूटी हुई हाकी भी बरामद की गई है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात पूरे भद्दौर गांव निवासी किसान रामकरण की धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई थी. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके सगे बड़े भाई गयाप्रसाद चौहान, भतीजे दीपक चौहान और उनके सहयोगी पर लगाया था.

मृतक के भाई रामचंद्र ने बताया कि परिवार में लंबे समय से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था.  आरोप है कि गयाप्रसाद जमीन में हिस्सा देने को तैयार नहीं थे.रविवार को रामकरण ने विवादित खेत की जुताई करवा दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया.देर रात हुए विवाद में रामकरण पर हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में थाना मुसाफिरखाना में मु0अ0सं0 185/2026 के तहत धारा 103(1), 127 एवं 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने वांछित आरोपी गयाप्रसाद चौहान (60 वर्ष), दीपक चौहान (20 वर्ष) तथा विरई उर्फ तेजवीर सरोज (20 वर्ष) निवासी पूरे भद्दौर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और टूटी हुई हाकी बरामद हुई. पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.