Amethi News: मौत का बोरा या हत्या की साजिश, नहर में बोरे में मिला अज्ञाक्त युवक का शव, कई दिन पुराना होने से नही हो पा रही है पहचान

Newzo

• 12:23 PM • 19 Jul 2026

Amethi Crime News: अमेठी के जामो क्षेत्र में नहर से बोरे में बंधा एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. कई दिन पुराना शव होने से पहचान नहीं हो सकी है और जांच जारी है.

मौत का बोरा या हत्या की साजिश, नहर में बोरे में मिला अज्ञाक्त युवक का शव, कई दिन पुराना होने से नही हो पा रही है पहचान

मौत का बोरा या हत्या की साजिश, नहर में बोरे में मिला अज्ञाक्त युवक का शव, कई दिन पुराना होने से नही हो पा रही है पहचान

Google CTA

Amethi News: अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई जहा बीती रात करीब 9 बजे रेशी गांव स्थित शारदा सहायक खंड-49 नहर से एक बोरे में बंधा अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. नहर के बंधवा पुल के पास मिले इस शव ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. शव पर मिले चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या कर शव को बोरे में बांधकर नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार,शव कई दिन पुराना होने के कारण चेहरा खराब हो गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. जामो पुलिस आसपास के जिलों और अन्य थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है.

घटना का खुलासा तब हुआ जब नहर के चौकीदार ने नहर में एक बोरा पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बोरे को बाहर निकलवाया. बोरा खोलने पर उसमें करीब 40 वर्षीय एक युवक का शव मिला. मृतक ने नीले रंग की पैंट और सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी. उसके हाथ और गले में काला धागा बंधा हुआ था. पुलिस ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है.  मृतक के मुंह, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान पाए गए हैं.

इन निशानों से यह आशंका जताई जा रही है कि पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बांधकर नहर में फेंक दिया गया. घटनास्थल पर एसओजी और फोरेंसिक टीम भी पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.
 
जामो थाना इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान के लिए अमेठी के अलावा सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या सहित अन्य जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का विवरण मंगाया जा रहा है. उन्होंने कहा, शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास और अन्य जिलों से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है. पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.