Amethi News: तीन जिलों में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी से मचा रखा था आतंक, ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गैंग बेनकाब, पुलिस ने रास्ते में ही दबोच लिया

Newzo

• 04:33 PM • 19 Jul 2026

Amethi Police Action: अमेठी पुलिस ने अंतरजनपदीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉलियां बरामद हुई हैं. आरोपी अमेठी, बाराबंकी और लखनऊ में चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल कर चुके हैं.

तीन जिलों में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी से मचा रखा था आतंक! ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गैंग बेनकाब, पुलिस ने रास्ते में ही दबोच लिया

तीन जिलों में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी से मचा रखा था आतंक! ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गैंग बेनकाब, पुलिस ने रास्ते में ही दबोच लिया

Google CTA

Amethi News: अमेठी पुलिस ने चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए दो अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉली बरामद की गई हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बाजारशुक्ल पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. शाहिल (22 वर्ष) निवासी राजघाट सराय, थाना सुबेहा, जनपद बाराबंकी तथा मो. जहीर (40 वर्ष) निवासी सिदौली रामपुर, थाना बछरांवा, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 3/4 जुलाई की रात बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र के पूरे रग्घू शुक्ल का पुरवा, मवैया रहमतगढ़ से एक सफेद ट्रॉली चोरी की थी. इसके अलावा 8/9 जुलाई की रात बाराबंकी के पाताल पुरवा गांव से एक नीली ट्रॉली तथा लखनऊ के कमालपुर क्षेत्र से ACE DI 450 ट्रैक्टर (नंबर UP 32JB 6496) चोरी किया था.

इस मामले में थाना बाजारशुक्ल पर पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 181/2026 में बरामदगी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है. पुलिस ने बरामद ट्रैक्टर और दोनों ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस कार्रवाई में थाना बाजारशुक्ल के प्रभारी निरीक्षक विवेक वर्मा, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.