Amethi Election News 2027: 2027 विधानसभा चुनाव, तैयारी में जुटी भाजपा, अमेठी पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया

Newzo

• 03:44 PM • 17 Jul 2026

UP Elections 2027: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया अमेठी पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया.

2027 विधानसभा चुनाव, तैयारी में जुटी भाजपा, अमेठी पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया

2027 विधानसभा चुनाव, तैयारी में जुटी भाजपा, अमेठी पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया

Google CTA

Amethi News: आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया शुक्रवार को अमेठी पहुंचे. उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें...

अमेठी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जोरदार स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया. कल्पतरु होटल के निकट उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें गदा भेंट कर सम्मानित किया.

इस अवसर पर महेश सोनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है.  उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

उन्होंने विश्वास जताया कि अशोक चौरसिया के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे.  साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है.

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, आमजन से संवाद बढ़ाने और पार्टी की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया. क्षेत्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है.
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.