Amethi News: अब हर बेटी होगी मजबूत,अमेठी के स्कूलों में शुरू होगी जुडो-कराटे और ताइक्वांडो की ट्रेनिंग

Newzo

• 10:46 AM • 16 Jul 2026

Amethi Self Defence Training: अमेठी की बेटियों को अब पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा का भी प्रशिक्षण मिलेगा. बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में जुडो, कराटे और ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुरू करने का फैसला किया है. इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी, अनुशासित और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है.

अब हर बेटी होगी मजबूत,अमेठी के स्कूलों में शुरू होगी जुडो-कराटे और ताइक्वांडो की ट्रेनिंग

अब हर बेटी होगी मजबूत,अमेठी के स्कूलों में शुरू होगी जुडो-कराटे और ताइक्वांडो की ट्रेनिंग

Google CTA

Amethi Self Defence Training: जिले की बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष पहल शुरू की है. अब प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे. इसके तहत छात्राओं को जुडो, कराटे और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय तिवारी ने बताया कि जिले के 431 प्राथमिक विद्यालयों और 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। दो माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 15 हजार छात्राएं भाग लेंगी।

छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए जुडो-कराटे और ताइक्वांडो के प्रशिक्षित अनुदेशकों एवं विशेषज्ञों की तैनाती की गई है. प्रत्येक अनुदेशक को 3 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा. प्रशिक्षक विद्यालयों में पहुंचकर छात्राओं को आत्मरक्षा की आसान और प्रभावी तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें.

बीएसए ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल आत्मरक्षा सिखाना ही नहीं, बल्कि छात्राओं में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, आत्मविश्वास और साहस का विकास करना भी है. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए यह प्रशिक्षण विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा, क्योंकि वे आवासीय व्यवस्था में रहती हैं.

उन्होंने कहा कि यह अभियान बेटियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. भविष्य में इस कार्यक्रम का दायरा बढ़ाकर अन्य कक्षाओं की छात्राओं को भी इसमें शामिल करने की योजना है.