Amethi News: पानी पहुंचने से पहले ही लूट गई योजना! जल जीवन मिशन की टंकी से लाखों के उपकरण चोरी, दो माह बाद भी खाली हाथ पुलिस

Newzo

• 02:06 PM • 14 Jul 2026

Amethi Water Tank Theft case: जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की योजना त्रिलोकपुर में शुरू होने से पहले ही झटका खा गई. पानी की टंकी से लाखों रुपये के सोलर पैनल, जनरेटर और अन्य उपकरण चोरी हो गए. दो माह बाद भी पुलिस खाली हाथ है. ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है.

 पानी पहुंचने से पहले ही लूट गई योजना! जल जीवन मिशन की टंकी से लाखों के उपकरण चोरी, दो माह बाद भी खाली हाथ पुलिस

पानी पहुंचने से पहले ही लूट गई योजना! जल जीवन मिशन की टंकी से लाखों के उपकरण चोरी, दो माह बाद भी खाली हाथ पुलिस

Google CTA

Amethi Water Tank Theft case: थाना रामगंज क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी से लाखों रुपये मूल्य के उपकरण चोरी होने के मामले का करीब दो माह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस की धीमी जांच को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

यह भी पढ़ें...

ग्रामीणों के अनुसार, केंद्र और प्रदेश सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत त्रिलोकपुर सहित आसपास की दो ग्राम सभाओं में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पानी की टंकी और आवश्यक उपकरण लगाए गए थे. लेकिन योजना शुरू होने से पहले ही टंकी परिसर से सोलर पैनल, जनरेटर और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण चोरी हो गए. इससे पूरी पेयजल परियोजना प्रभावित हो गई और ग्रामीण अब तक योजना के लाभ से वंचित हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और स्थानीय पुलिस को दी गई थी. इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक न तो चोरी गए सामान की बरामदगी हो सकी है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई हैं.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी योजना से जुड़े लाखों रुपये के उपकरण चोरी होना बेहद गंभीर मामला है, लेकिन जांच की रफ्तार बेहद धीमी है. इससे प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कर जल्द खुलासा करने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और चोरी गए उपकरणों की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन की योजना को शीघ्र शुरू कर क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की भी अपील की है.