हीरोइन को छूने में हाथ कांपते थे... अक्षरा से माफी के बाद पवन सिंह ने प्यार पर कह दी ये बात

यूपी तक

• 03:35 PM • 22 Oct 2026

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में धमाकेदार एंट्री से शो में रोमांच बढ़ गया है. उनके वायरल बयान, अक्षरा सिंह से पुरानी रिश्तों की चर्चा और सार्वजनिक माफी ने फैंस के बीच नई अटकलें तेज कर दी हैं.

Pawan Singh

Pawan Singh

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही वजहों से सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में एक शो के दौरान कई सालों बाद अभिनेत्री अक्षरा सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को लेकर वह चर्चा में थे. इसी बीच उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. यह वीडियो लोकप्रिय रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन का है जिसमें पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री ने शो का पूरा माहौल ही बदल दिया है. शो में प्रतियोगियों के साथ मस्ती करने के दौरान पवन सिंह के दिए गए बयानों और अक्षरा सिंह के साथ उनके पुराने रिश्तों की चर्चाओं ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है.

यह भी पढ़ें...

शो 'राइज एंड फॉल' में पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री

पवन सिंह पहले भी इस शो के पहले सीजन में एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आ चुके हैं जिसे उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने के वास्ते बीच में ही छोड़ दिया था. अब जब इस शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ है तो इसमें कई जाने-माने चेहरे नजर आ रहे हैं. बिहार से तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं जो अब बाहर हो चुके हैं. जबकि मनीष कश्यप अभी भी शो के अंदर हैं. इन सबके बीच पवन सिंह की वाइल्डकार्ड या स्पेशल एंट्री ने शो की टीआरपी और रोमांच दोनों बढ़ा दिए हैं.

लड़कियों से जुड़ी निजी बातें और वायरल बयान

शो के दौरान प्रतियोगियों प्रियंका चौधरी, मनीष कश्यप और अन्य के साथ बातचीत करते हुए पवन सिंह ने अपने शुरुआती दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में नए थे, तो लड़कियों से बात करने में उन्हें बहुत डर लगता था और उनके हाथ-पांव कांपते थे.

पवन सिंह ने मस्तीभरे अंदाज में यह भी कहा कि जिस इंडस्ट्री में वे काम करते हैं वहां अक्सर नजरें मिल जाती हैं.  मन को कितना भी समझाया जाए लेकिन अनजाने में जुड़ाव हो ही जाता है. उनका यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

अक्षरा सिंह से माफी

पवन सिंह की चर्चा इन दिनों इसलिए भी सबसे ज्यादा है क्योंकि उन्होंने अक्षरा सिंह के साथ ब्रेकअप के इतने सालों बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से उनका नाम लिया. उन्होंने अक्षरा को बच्चा या बाबू कहकर संबोधित किया और खुलेआम अपनी गलती मानते हुए उनसे माफी मांगी.

हालांकि पवन सिंह के इस कदम के बाद से फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अक्षरा सिंह उन्हें माफ कर देंगी? क्या आने वाले समय में दोनों की जोड़ी फिर से ऑन-स्क्रीन साथ दिखाई देगी? फिलहाल अक्षरा सिंह या उनके परिवार की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन इन तमाम घटनाओं ने पवन सिंह को एक बार फिर इंटरनेट और मीडिया का सबसे बड़ा 'हेडलाइनमेकर' बना दिया है.

ये भी पढ़ें: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, क्या साथ नजर आएगी भोजपुरी सिनेमा की यह मशहूर जोड़ी?