Amethi News: नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में चल रही होमगार्ड भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DVPST) प्रक्रिया का बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भर्ती केंद्र पर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा प्रबंध और सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए.
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कहा कि होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है. सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक लाइंस श्वेताभ भास्कर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. पुलिस प्रशासन की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित होती रही.
ADVERTISEMENT











