Amethi News: 8 मिनट में पहुंची पुलिस, बच गई जिंदगी, मेटा अलर्ट का अमेठी मॉडल बना मिसाल

Newzo

• 05:48 PM • 16 Jul 2026

Amethi Police News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा से मिले अलर्ट पर अमेठी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीते दो महीनों में आठ से अधिक लोगों की जान बचाई है. जायस में पुलिस आठ मिनट में मौके पर पहुंची. पुलिस ने मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए टेली मानस हेल्पलाइन 14416 पर संपर्क करने की अपील की.

8 मिनट में पहुंची पुलिस, बच गई जिंदगी, मेटा अलर्ट का अमेठी मॉडल बना मिसाल

8 मिनट में पहुंची पुलिस, बच गई जिंदगी, मेटा अलर्ट का अमेठी मॉडल बना मिसाल

Google CTA

Amethi News: अमेठी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा द्वारा भेजे गए अलर्ट और अमेठी पुलिस के मीडिया सेल की त्वरित सक्रियता ने बीते दो महीनों में 8 लोगों की जान बचाई है.आत्महत्या से जुड़े पोस्ट या वीडियो सामने आते ही मेटा का सुरक्षा तंत्र पुलिस मुख्यालय को अलर्ट भेजता है, जिसके बाद अमेठी पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ितों तक पहुंचती है. 

यह भी पढ़ें...

वीडियो पोस्ट करते ही अमेठी पुलिस सक्रिय हुई और चंद मिनटों में पीड़ितों के घर पहुंचकर उनकी जान बचाई. ऐसे लोगों के परिवारों ने अमेठी पुलिस का आभार व्यक्त किया है.

अमेठी के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी0 ने बताया कि गूगल (मेटा) द्वारा लगातार अमेठी पुलिस को आत्महत्या या ऐसे ही अन्य मामलों की सूचना मिलती है. इन सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, पिछले दो महीनों में 8 से अधिक लोगों की जिंदगी बचाई गई है.

 उन्होंने जायस कोतवाली क्षेत्र का एक उदाहरण दिया, जहां पुलिस टीम 8 मिनट के भीतर पीड़ित के पास पहुंच गई और उसे बचाया. इसी तरह, बीती रात अमेठी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ट्रेन से कटकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी, जिसे पुलिस टीम ने पहुंचकर बचाया.

 अमेठी पुलिस ने सभी से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव में है या आत्महत्या जैसा कोई मामला नजर आ रहा है, तो वे टेली मानस के टोल फ्री नंबर 14416 पर कॉल करके सहायता ले सकते हैं.