Sitapur Flood Alert: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और विभिन्न बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है. संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उपजिलाधिकारी धामिनी एम. दास ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित व संभावित गांवों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT
एसडीएम ने लखनीपुर, मानपुर मल्लापुर, खानामरोड़ और रायमरोड़ गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदी के जलस्तर और तटवर्ती क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए.
सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शारदा नदी के किनारे बसे सभी गांवों की लगातार निगरानी की जा रही है. फिलहाल नदी का पानी अपने दायरे में बह रहा है और कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है. उन्होंने बताया कि सभी गांव, परिवार और सिंचाई परियोजनाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं.
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सुधीर कुमार, अवर अभियंता प्रवेश कुमार वर्मा, मोहित वर्मा, राम मोहन चौबे, शिवम चौरियार सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे.
ADVERTISEMENT











