Raebareli News: गरीबों के राशन में गड़बड़ी पड़ी भारी, ऊंचाहार में मंत्री ने अफसरों की लगाई क्लास

Raebareli ration news: रायबरेली के ऊंचाहार में खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने राशन वितरण में लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाया. समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गरीबों के हक में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी और शिकायतों का त्वरित निस्तारण अनिवार्य है.

Raebareli ration news

Newzo

• 12:36 PM • 25 May 2026

follow google news

Raebareli ration news: सरकारी राशन के वितरण में लापरवाही और जनता को चक्कर लगवाने वाले अफसरों की अब खैर नहीं! खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने साफ चेताया है कि गरीबों के हक पर डाका डालने वाले और शिकायतों को दबाकर बैठने वाले अधिकारियों पर सीधे गाज गिरेगी. रविवार को एनटीपीसी ऊंचाहार के गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों की क्लास लेते हुए माननीय मंत्री जी के तेवर बेहद तल्ख नजर आए. उन्होंने दोटूक कहा, "जनता की शिकायतों का तुरंत निपटारा होना चाहिए, वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें."

यह भी पढ़ें...

अफसरों की थमीं सांसें, मंत्री जी ने खंगाला एक-एक रिकॉर्ड

समीक्षा बैठक की शुरुआत होते ही मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने जिले के राशन वितरण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का पूरा कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया. राशन कार्डों के सत्यापन में हो रही ढिलाई और पात्र लाभार्थियों को समय पर अनाज न मिलने की शिकायतों को लेकर उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि कोटेदार से लेकर विभाग के बड़े अधिकारी तक यह सुनिश्चित करें कि हर गरीब को उसका अनाज पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ मिले.सरकार की पहली प्राथमिकता गरीब और जरूरतमंद हैं. राशन वितरण में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर किसी गरीब को परेशान किया गया, तो दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

लगातार होगी मॉनिटरिंग, कोटेदारों पर रहेगी पैनी नजर

मंत्री जी ने अधिकारियों को ऑफिसों से बाहर निकलकर ग्राउंड जीरो पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार चेकिंग की जाए. जनता की शिकायतों के लिए बनी हेल्पलाइन और शिकायत पेटियों का निस्तारण 24 घंटे के भीतर 'एक्सप्रेस' स्पीड से होना चाहिए.

बैठक में ये रहे मौजूद 

इस हाई-प्रोफाइल और मैराथन समीक्षा बैठक में अफसरों के पसीने छूटते नजर आए.