Balia Chandranath Case News: बंगाल से बलिया तक हड़कंप: चन्द्रनाथ हत्याकांड के एक और आरोपी मोनू सिंह का वीडियो वायरल, कहा- मुझे मोहरा बनाया गया...

Balia News: चंद्रनाथ हत्याकांड में फरार आरोपी मोनू सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. वीडियो में उसने खुद को फंसाए जाने का दावा करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि सूत्रों के अनुसार वह जल्द सीबीआई के सामने सरेंडर कर सकता है.

Chandranath Case News

Newzo

• 02:04 PM • 25 May 2026

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बंगाल से बलिया तक हड़कंप: चन्द्रनाथ हत्याकांड के एक और आरोपी मोनू सिंह का वीडियो वायरल, कहा- मुझे मोहरा बनाया गया...

Balia News: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित चंद्रनाथ हत्याकांड में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर. पुलिस की गिरफ्त से फरार मुख्य आरोपी मोनू सिंह उर्फ ज्ञानेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बलिया के बांसडीह का रहने वाला मोनू इस वीडियो में न सिर्फ कई बड़े राज खोल रहा है बल्कि कुछ रसूखदार लोगों पर खुद को फसाने और एनकाउंटर करने की साजिश का गंभीर आरोप लगा रहा है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिम बंगाल में चंद्रनाथ हत्याकांड से जुड़े इस वायरल वीडियो ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए है. वीडियो में फरार मोनू सिंह साफ कह रहा है कि मुकेश सिंह नाम के व्यक्ति से उसकी पुरानी दुश्मनी है. मोनू का दावा है कि उसे इस मामले में मोहरा बनाया गया और कोलकाता बुलाकर गाड़ी की व्यवस्था जितेंद्र सिंह नाम के शख्स ने कराई. मोनू का आरोप है कि मुकेश के कहने पर ही उसने गाड़ी गाजीपुर बॉर्डर पर छोड़ दी लेकिन उसके बाद गाड़ी कौन ले गया उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है.

मोनू सिंह ने वीडियो में सीधे तौर पर सीबीआई, सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है. उसने आरोप लगाया कि मुकेश सिंह और उसका भाई संदीप सिंह शतीत अपराधी है जो उसे फंसा कर उसका एनकाउंटर करना चाहते हैं ताकि असली गुनहगार बच सके. बलिया से जुड़े इस हत्याकांड के तारों और मोनू सिंह के इस वायरल वीडियो में किये गए दाओ में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा सीबीआई की तफ्तीश के बाद ही हो पाएगा.

सूत्रों की माने तो मोनू सिंह जल्द ही सीबीआई के सामने सरेंडर कर सकता है.