Raebareli Police: हरचंदपुर थाने से 2 चोर फरार, SHO पर गिरी गाज, SP रवि कुमार का बड़ा एक्शन

Raebareli Ravi Kumar SP News: रायबरेली के हरचंदपुर थाने से पुलिस हिरासत में रखे गए दो शातिर चोर फरार हो गए, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया. मामले में बड़ी लापरवाही सामने आने पर SP रवि कुमार ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है.

Newzo

• 01:11 PM • 10 Apr 2026

follow google news

Raebareli Ravi Kumar SP News: यूपी पुलिस की मुस्तैदी पर एक बार फिर सवालों के घेरे में है. रायबरेली के हरचंदपुर थाने से पुलिस अभिरक्षा के बीच से दो शातिर चोरों के रफूचक्कर होने से महकमे में हड़कंप मच गया है. मामला केवल चोरों के भागने का नहीं, बल्कि थाने के भीतर चल रहे 'खेल' का भी है. इस बड़ी लापरवाही पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) रवि कुमार ने थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

हरचंदपुर पुलिस चोरी के संदेह में दो युवकों को उठा लाई थी. नियम कहते हैं कि हिरासत में लेते ही लिखा-पढ़ी होनी चाहिए, लेकिन यहाँ तो 'साहब' की अपनी ही रीत थी. दोनों आरोपियों को बिना किसी कागजी प्रविष्टि (Entry) के थाने में बैठाकर रखा गया था. इसी बीच, पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दोनों शातिर चोर थाने की बाउंड्री पार कर गए.

 जांच में खुली पोल, नपे थानाध्यक्ष

मामला जैसे ही आलाधिकारियों के संज्ञान में आया, हड़कंप मच गया. सीओ लालगंज को इस पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई थी. जांच रिपोर्ट ने थाने के भीतर की पोल खोल दी
अब हरचंदपुर में नए 'कप्तान' की तैनाती के साथ क्या पुलिस अपनी ढीली कार्यशैली में सुधार करेगी? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

यह भी पढ़ें: फरमान से शादी के तुरंत बाद ही मोनालिसा को लेकर सामने आ गया ये बड़ा सच, क्या टूट जाएगा रिश्ता?