फरमान से शादी के तुरंत बाद ही मोनालिसा को लेकर सामने आ गया ये बड़ा सच, क्या टूट जाएगा रिश्ता?
Monalisa Case: खरगोन की वायरल गर्ल मोनालिसा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में मोनालिसा नाबालिग पाई गई, जिसके बाद आरोपी फरमान के खिलाफ POCSO सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

Monalisa Case: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस बार मोनालिसा से जुड़ा एक बड़ा सच सामने आ गया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. मोनालिसा ने हाल ही में यूपी के रहने वाले एक फरमान नाम के लड़के से शादी की थी जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में बनी हुई है. एक ओर मोनालिसा का परिवार यह दावा कर रहा था कि वह नाबालिग है. वहीं दूसरी ओर मोनालिसा फरमान के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी बसाने का सपना देख रही थी. इस बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि मोनालिसा नाबालिग है.ऐसे में अब कार्रवाई करते हुए फरमान के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के साथ साथ कई और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.