Raebareli News: रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का क्षत-विक्षत शव, मोबाइल की घंटी से खुला पहचान का बड़ा राज

Raebareli News Today: रायबरेली के बछरांवा में कमनी तालाब के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मोबाइल पर आई कॉल से मृतक की पहचान हुई, पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है.

Newzo

• 11:11 AM • 10 Apr 2026

follow google news

Raebareli News Today: लखनऊ-रायबरेली रेल खंड पर कमनी तालाब के पास गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या के बीच की गुत्थी मानकर जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें...

मोबाइल की घंटी से हुई शिनाख्त

जानकारी के अनुसार, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सराय छत्रधारी निवासी रामसुमिरन (45) पुत्र रामहरख गुरुवार रात करीब 9 बजे बछरांवा कस्बा स्थित कमनी तालाब के पीछे रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में पाए गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की तलाशी ली, तो उसके पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ. इसी बीच मृतक के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी. पुलिस ने तत्काल परिजनों को हादसे की सूचना दी.

जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल का मंजर देख ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि यह महज एक हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश. बछरांवा एसओ श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: CBSE 10वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! परिणाम घोषित होने की टेंटेटिव डेट आई सामने, ऐसे कर सकेंगे चेक