लेटेस्ट न्यूज़

CBSE 10वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! परिणाम घोषित होने की टेंटेटिव डेट आई सामने, ऐसे कर सकेंगे चेक

CBSE 10th Result 2026: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 अप्रैल के आसपास नतीजे आने की संभावना है. जानिए रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका और पास होने के लिए जरूरी अंक.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा के एग्जाम में शामिल हुए सभी स्टूडेंट्स अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज हो गई है कि बोर्ड 14 अप्रैल या इसके आस-पास 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अब तक रिजल्ट जारी करने की कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई है. बता दें कि इस साल कक्षा 10 की परीक्षाएं मार्च के महीने में ही खत्म हो गई थीं और इस वक्त मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है.