Raebareli News: रायबरेली के अवनीश अवस्थी ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया ओलंपियाड में जिले में हासिल की चौथी रैंक

Raebareli Student Success Story: रायबरेली के धूरेमऊ गांव के छात्र अवनीश कुमार अवस्थी ने ऑल इंडिया ओलंपियाड में लाखों प्रतिभागियों के बीच जिले में चौथा स्थान हासिल कर बड़ी सफलता हासिल की. उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र और विद्यालय में खुशी की लहर है और उन्हें सम्मानित किया गया.

Newzo

• 05:11 PM • 16 Apr 2026

follow google news

Raebareli Student Success Story: रायबरेली सरेनी क्षेत्र के धूरेमऊ गांव के एक होनहार छात्र ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी मेधा का लोहा मनवाकर जनपद का नाम रोशन किया है. एस.एम. सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अवनीश कुमार अवस्थी ने ऑल इंडिया ओलंपियाड में लाखों प्रतिभागियों के बीच जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. छात्र की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है.

यह भी पढ़ें...

अवनीश कुमार अवस्थी, पुत्र संजय कुमार अवस्थी, शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं. उनकी इस सफलता पर विद्यालय प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में प्रधानाचार्य मंजय सिंह एवं व्यवस्थापक अंजय सिंह ने अवनीश को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन पर जोर देता है. अवनीश की सफलता शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और छात्र के कड़े परिश्रम का परिणाम है.

व्यवस्थापक अंजय सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं अब किसी से पीछे नहीं हैं. हमारा लक्ष्य बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना है. अवनीश की यह कामयाबी अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी. इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया. 

इस अवसर पर महेंद्र, गायत्री, सावित्री, जितेंद्र, रोशन, सविता, आंचल, सेजल, अनामिका, प्रियांशी, अंजलि, साक्षी, इकबाल, शिवम, शिवांगी, कोमल, अतीश, अनन्या, दिलीप, अर्चना, विकास, उपेंद्र, पवन, सचिन, रामकुमार, योगेंद्र, नीरज और देव समेत भारी संख्या में शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे. प्रधानाचार्य मंजय सिंह कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो सफलता कदम चूमती है. अवनीश ने यह साबित कर दिया.