Raebareli News: रायबरेली में सनसनी! पति ससुराल गया था, पीछे से पत्नी के साथ जो हुआ उसे जान कांप जाएगी रूह

Raebareli News Today: Raebareli News Today: रायबरेली के जगतपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है.पति ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Raebareli News

Newzo

• 08:21 PM • 14 Apr 2026

follow google news

Raebareli News Today:  रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के जोगपट्टी दामोदर चांदमऊ गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव घर के अंदर पड़ा मिला. मृतका के पति ने गांव के ही चार दबंगों पर हत्या कर शव को लटकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

​जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी महेश की 35 वर्षीय पत्नी मंजू सोमवार रात घर पर अपने दो बच्चों के साथ थी. महेश उस समय अपने ससुराल गए हुए थे. आरोप है कि सोमवार की शाम को किसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था. महेश का कहना है कि इसी रंजिश में आरोपियों ने रात के समय उसकी पत्नी की हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.

मंगलवार की सुबह जब 12 वर्षीय बेटी पल्लवी की आंख खुली तो उसने मां का शव देखा जिसके बाद चीख-पुकार शुरू कर दी. शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची जगतपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पति महेश ने गांव के ही चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है.

​तहरीर के आधार पर होगी जांच

थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि मामला संदिग्ध है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा. तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

​मासूमों के सिर से उठा मां का साया

मंजू की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है. मृतका के दो बच्चे हैं, 12 वर्षीय बेटी पल्लवी और 4 वर्षीय बेटा प्रांशु. मां के शव को देख दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं. मासूम प्रांशु को तो शायद यह भी अंदाजा नहीं है कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही. पल्लवी बार-बार रोते हुए बस एक ही बात कह रही थी कि शाम को झगड़ा हुआ था और रात में यह सब हो गया.