रायबरेली में मौत बनकर दौड़ा काल: मंदिर जा रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर ही थमी सांसें!

Raebareli News: ऊंचाहार में मंदिर दर्शन के लिए निकली 55 वर्षीय शकुंतला की तेज रफ्तार हाइड्रा की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Raebareli News

Newzo

• 11:47 AM • 18 Apr 2026

follow google news

Raebareli News: रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कंदरांवां चौराहे के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की जान चली गई. अनियंत्रित हाइड्रा (क्रेन) ने पैदल मंदिर जा रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

दर्शन करने के लिए घर से निकली थी शकुंतला

मिली जानकारी के अनुसार, कंदराँवां निवासी शकुंतला (55 वर्ष) पत्नी रामपाल शनिवार सुबह घर से मंदिर में दर्शन पूजन के लिए निकली थीं. वह अभी कंदराँवां चौराहे के समीप पहुंची ही थीं कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइड्रा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था, जिससे यह हादसा हुआ.

परिजनों में मचा कोहराम, ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के घर में चीख-पुकार मच गई. मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और वाहनों की अनियंत्रित गति को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया. ग्रामीणों का कहना है कि चौराहे के पास आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही हैं. लेकिन प्रशासन इस पर अंकुश लगाने में नाकाम है.

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पाकर मौके पर पहुंची ऊंचाहार पुलिस ने शव को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.