Raebareli News: सहालग का सीजन समाप्त होते ही जिले के प्रमुख सराफा बाजारों की रौनक गायब हो गई है. शादी-विवाह के दौरान सोने-चांदी के आभूषणों की जो बंपर खरीदारी हो रही थी, सीजन ढलते ही उसमें अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है. बाजारों में खरीदारों की आवाजाही घटने से सर्राफा बाजार में सुस्ती का माहौल है.
ADVERTISEMENT
सराफा कारोबारियों के अनुसार, सहालग के दौरान लोग शादी-ब्याह के लिए भारी आभूषणों की जमकर खरीदारी करते हैं. हालांकि, सीजन खत्म होने के बाद केवल अति-आवश्यक खरीदारी ही हो रही है. रही-सही कसर सोने और चांदी के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचे भावों ने पूरी कर दी है, जिससे आम ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है.
| विवरण | आंकड़ा |
|---|---|
| सोने का भाव | ₹1,41,400 |
| चांदी का भाव | ₹2,25,000 |
बजट प्रभावित होने के कारण अब लोग भारी-भरकम गहनों से दूरी बना रहे हैं. इसके बजाय हल्के वजन की चेन, अंगूठी, कान के टॉप्स और छोटे-सुंदर डिजाइन वाले आभूषणों की मांग ही ज्यादा देखने को मिल रही है.
सराफा व्यापारी कुक्कू ने बताया कि बाजार में भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. शनिवार को सोने की कीमत 1,41,400 रुपये तथा चांदी 2.25 लाख रुपये के स्तर पर रही. कारोबारियों का कहना है कि अब आगामी तीज-त्योहारों जैसे रक्षाबंधन, हरियाली तीज और धनतेरस से ही सराफा बाजार की गाड़ी दोबारा पटरी पर लौटने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT











