Raebareli News: एम्स रायबरेली ने रचा नया कीर्तिमान, साढ़े पांच माह में इमरजेंसी ओटी में 651 सफल ऑपरेशन

Newzo

• 04:10 PM • 24 Jul 2026

Raebareli AIIMS News: एम्स रायबरेली ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इमरजेंसी ओटी शुरू होने के महज साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन कर संस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. प्रबंधन ने इसे टीमवर्क, समर्पण और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का परिणाम बताया.

 एम्स रायबरेली ने रचा नया कीर्तिमान, साढ़े पांच माह में इमरजेंसी ओटी में 651 सफल ऑपरेशन

एम्स रायबरेली ने रचा नया कीर्तिमान, साढ़े पांच माह में इमरजेंसी ओटी में 651 सफल ऑपरेशन

Google CTA

Raebareli AIIMS News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है. संस्थान के इमरजेंसी विभाग स्थित ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में 2 फरवरी 2026 से शुरू हुई सेवाओं के बाद महज साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा सेवा का नया रिकॉर्ड बनाया गया है.

यह भी पढ़ें...

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को इमरजेंसी ओटी परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. अमिता जैन ने इमरजेंसी ओटी की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि एम्स रायबरेली का लक्ष्य मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने पूरी टीम से भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया.
कार्यक्रम में उप निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, इमरजेंसी ओटी प्रभारी डॉ. अभय राज यादव, सर्जरी विभाग के चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

एम्स प्रशासन का कहना है कि संस्थान लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रहा है, ताकि रायबरेली समेत आसपास के जिलों के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके.