Raebareli News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) अपर्णा यादव 24 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली आएंगी. इस दौरान वह महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों के साथ मामलों की समीक्षा भी करेंगी.
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं से जुड़े अन्य मामलों की सुनवाई की जाएगी. संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे, ताकि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
प्रशासन ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि यदि उन्हें महिला उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा या अन्य किसी महिला संबंधी समस्या की शिकायत है, तो वे निर्धारित समय पर जिला पंचायत सभागार पहुंचकर अपनी बात रख सकती हैं. अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा.
ADVERTISEMENT











