Rahul Gandhi Poster Row in Raebareli: वीआईपी जिले रायबरेली की सियासत में एक बार फिर गर्माहट आ गई है. रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हरचंदपुर कस्बे में लगे एक होर्डिंग-पोस्टर ने जिले का सियासी पारा चढ़ा दिया है. पोस्टर के सामने आते ही चाय की दुकानों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.
ADVERTISEMENT
हरचंदपुर कस्बे में रातों-रात लगे इस विवादित पोस्टर पर स्थानीय युवा हर्षित सिंह तोमर के नाम से तीखे सवाल दागे गए हैं, पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, "पूछता है, रायबरेली का युवा. पोस्टर में राहुल गांधी को 'छात्र विरोधी चेहरा' बताते हुए उन पर युवाओं को गुमराह करने और 'सियासी नौटंकी' करने का सीधा आरोप लगाया गया है.
पोस्टर में लिखे तीखे सियासी बाण
पोस्टर में लिखा है कि जिले के सांसद होने के नाते राहुल गांधी ने अपने कार्यकाल में युवाओं के भविष्य के लिए क्या किया?" देश की संसद में अपनी नींद पूरी कर सड़क पर छात्रों के लिए झूठी संवेदना दिखाने का काम क्यों?"
देश के युवाओं को कब तक गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकेंगे राहुल गांधी जी?
जिले में गरमाई राजनीति
पोस्टर लगने के बाद से ही जिले में राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है. एक तरफ जहां विरोधी दल इस पोस्टर के जरिए राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में सक्रियता और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उन्हें घेर रहे हैं, वहीं कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस 'पोस्टर वार' को लेकर बयानबाजी और तीखी हो सकती है. अब देखना यह होगा कि इस राजनीतिक हमले पर कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी की तरफ से क्या पलटवार आता है.
ADVERTISEMENT











