Raebareli Weather News: उमस और बिजली कटौती से बेहाल रायबरेली सुबह से तीखी धूप ने छुड़ाए पसीने, अघोषित रोस्टिंग से जनता त्रस्त

Newzo

• 10:19 AM • 26 Jul 2026

Raebareli Power Cut News: रायबरेली में रविवार को उमस और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. सुबह से तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के बीच हर 15 से 20 मिनट पर हो रही बिजली ट्रिपिंग से शहर और गांव दोनों प्रभावित रहे. बच्चे, बुजुर्ग और आम लोग राहत के लिए परेशान नजर आए.

उमस और बिजली कटौती से बेहाल रायबरेली, सुबह से तीखी धूप ने छुड़ाए पसीने, अघोषित रोस्टिंग से जनता त्रस्त

उमस और बिजली कटौती से बेहाल रायबरेली, सुबह से तीखी धूप ने छुड़ाए पसीने, अघोषित रोस्टिंग से जनता त्रस्त

Google CTA

Raebareli News: जिले में मौसम के तल्ख तेवर और बिजली विभाग की मनमानी ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. रविवार सुबह से ही खिली तीखी धूप और भारी उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए. वहीं, दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती ने कोढ़ में खाज का काम किया है. उमस भरी गर्मी और ऊपर से बिजली की आवाजाही से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हाहाकार मचा हुआ है. 

यह भी पढ़ें...

​दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई कि सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा. चिपचिपी गर्मी के चलते घरों के अंदर लगे पंखे और कूलर भी पूरी तरह से हवा देने में नाकाम साबित हो रहे हैं. लोग पसीने से लथपथ होकर राहत पाने की जुगत में लगे हैं, लेकिन कुदरत के इस सितम के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने मुसीबत और बढ़ा दी है. 

​शहर के प्रमुख मोहल्लों से लेकर ग्रामीण अंचलों में ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. हर 15 से 20 मिनट पर गुल हो रही आपूर्ति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. गर्मी से बिलबिलाते बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं. 

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली की इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन का झुनझुना थमा रहे हैं. फिलहाल, भीषण उमस और पावर कट के इस दोहरे वार से रायबरेली की जनता को जल्द राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.