Raebareli News: अधिवक्ताओं की सर्वोच्च संस्था 'सेंट्रल बार एसोसिएशन' के मुखिया समेत सभी पदों को चुनने के लिए आज वोट डाले जाएंगे. मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक दीवानी कचेहरी परिसर में चलेगा. चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. देर रात तक एक-एक वोट की खातिर बैठकों और लामबंदी का दौर चलता रहा.
ADVERTISEMENT
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री समेत अन्य विभिन्न पदों के लिए आज चुनावी रण सजेगा. इस चुनाव में करीब 1500 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे.
शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान संपन्न कराने के लिए एल्डर्स कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कचेहरी परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
अध्यक्ष और महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर
यूं तो सभी पदों पर जोर-माइश जारी है, लेकिन सबसे ज्यादा रस्साकशी अध्यक्ष और महामंत्री पद को लेकर देखी जा रही है. दिग्गजों की साख दांव पर होने के कारण देर रात तक कचहरी से लेकर वकीलों के चैंबरों और आवासों तक मान-मनौव्वल का दौर जारी रहा. प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे.
ADVERTISEMENT











