Ghaziabad Fire: गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी में लगी भीषण आग, 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Ghaziabad Indirapuram Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित पॉश गॉड ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है. भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

UP News

मयंक गौड़

29 Apr 2026 (अपडेटेड: 29 Apr 2026, 11:29 AM)

follow google news

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित पॉश गॉड ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है. कई मंजिलों तक आग फैल गई है. बताया जा रहा है कि 9वीं से लेकर 13 मंजिल तक ये भीषण आग लगी है. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं. मौके पर एंबुलेंस को भी तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 8 फ्लैट इसकी चपेट में आए हैं.

यह भी पढ़ें...

भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. मगर आग लगातार फैलती जा रही है और फ्लैट्स को अपनी चपेट में लेती जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है और मौके पर अधिकारियों को पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने दिए निर्देश

गाजियाबाद में लगी आग का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने पुलिस कमिश्नर और डीएम को भी मौके पर फौरन पहुंचने के आदेश दिए हैं. सीएम योगी का साफ कहना है कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.