Ganga Expressway Toll Rates: उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है. प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन (आज यानी 29 अप्रैल) के साथ ही इस एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की प्रक्रिया आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी. UPEIDA के चीफ इंजीनियर राज चौधरी ने स्पष्ट किया है कि टोल प्लाजा और इंटरचेंज पूरी तरह तैयार हैं और वसूली FASTag के जरिए ऑटोमैटिक होगी.
ADVERTISEMENT
टोल दरों और एक्सप्रेसवे की खूबियों की डिटेल यहां देखें
टोल दरें वाहन के प्रकार और तय की गई दूरी के आधार पर निर्धारित की गई हैं. आपका टोल आपके एंट्री और एग्जिट पॉइंट के हिसाब से कटेगा:
- कार, जीप और हल्के वाहन: 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर.
- बस और ट्रक: 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर.
- दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर: 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर.
- लाइट कमर्शियल वाहन/मिनी बस: 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर.
- भारी मशीनरी/मल्टीएक्सल वाहन: 12.60 रुपये प्रति किलोमीटर.
- ओवरसाइज वाहन (7+ एक्सेल): 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर.
अनुमानित टोल- अगर आप प्रयागराज से मेरठ तक कार से सफर करते हैं, तो आपको करीब 1500 टोल चुकाना होगा. हालांकि, अधिकारियों ने संकेत दिया है कि शुरुआती दिनों में रियायत दी जा सकती है.
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, हरदोई में जनसभा
प्रधानमंत्री आज सुबह 11.15 बजे हरदोई पहुंचेंगे. अपने प्रवास के दौरान वे गंगा एक्सप्रेसवे को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके अलावा पीएम यूपीडा की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, पौधरोपण करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 12.55 बजे उनका वापसी का कार्यक्रम है.
किन 12 जिलों की बदलेगी तकदीर?
मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज. इस हाई-स्पीड कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि माल परिवहन सस्ता होने से उद्योगों और व्यापारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा.
ADVERTISEMENT









