घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट-छेड़छाड़ की? बंगाल में महिला के आरोपों के बाद IPS अजय पाल शर्मा पर FIR दर्ज

IPS Ajay Pal Sharma News: पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के फलता में एक महिला ने पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा और CRPF जवानों पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.

IPS Ajay Pal Sharma

यूपी तक

28 Apr 2026 (अपडेटेड: 28 Apr 2026, 07:51 PM)

follow google news

IPS Ajay Pal Sharma News: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच फालता विधानसभा क्षेत्र में सियासी घमासान अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है. यूपी के चर्चित आईपीएस, चुनाव आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा और केंद्रीय सुरक्षा बलों (CRPF) के खिलाफ फलता थाने में गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कराई गई है. एक स्थानीय महिला ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा बलों ने न केवल घर में घुसकर मारपीट की, बल्कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और एक खास राजनीतिक दल को वोट देने का दबाव भी बनाया.

यह भी पढ़ें...

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, यह घटना 27 अप्रैल 2026 की देर रात की है. आरोप है कि खुद को CRPF का सदस्य बताने वाले कुछ लोग जबरन घर में घुस आए. उनके पास न तो कोई सर्च वारंट था और न ही कोई वैध कानूनी दस्तावेज. शिकायत में कहा गया है कि वे महिला के पति को हिरासत में लेने के बहाने घर में दाखिल हुए और वहां मौजूद महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की.

छेड़छाड़ और 'वोट' के लिए धमकाने का दावा

शिकायत पत्र में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की, जो उनकी गरिमा का सीधा उल्लंघन है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें साफ तौर पर एक विशेष दल को वोट देने के लिए मजबूर किया गया. शिकायत के मुताबिक, उन्हें धमकाया गया कि अगर उन्होंने आदेश नहीं माना, तो 4 मईवापस आकर उन्हें भारी नुकसान पहुँचाया जाएगा.

IPS अजय पाल शर्मा की भूमिका पर उठ रहे सवाल

शिकायत में सीधे तौर पर पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा की जवाबदेही पर सवाल उठाए गए हैं. महिला का कहना है कि चूंकि पूरे क्षेत्र की चुनावी सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी अजय पाल शर्मा के पास है, इसलिए यह घटना उनके पर्यवेक्षण और प्रभाव में हुई है. शिकायतकर्ता ने मांग की है कि इस पूरी साजिश में उनकी क्या भूमिका थी, इसकी निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए.

पीड़ित परिवार ने फलता थाने से तुरंत FIR दर्ज करने, आरोपियों की पहचान करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है.