कौशांबी में 12 दिन पहले हाईवे पर बक्से में मिली थी मोनी वर्मा की बॉडी, अब पुलिस ने किया ये सनसनीखेज खुलासा

अखिलेश कुमार

28 Apr 2026 (अपडेटेड: 28 Apr 2026, 09:21 AM)

UP News: अमेठी की रहने वाली मोनी वर्मा का शव पुलिस को हाईवे पर मिला था. शव बंद बक्से में था. तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही थी.

Kaushambi, Kaushambi news, Kaushambi police, Kaushambi crime, कौशांबी, कौशांबी न्यूज, कौशांबी पुलिस

UP News

Google CTA

UP News: यूपी के कौशांबी जिले में 12 दिन पहले हाईवे किनारे बक्से में महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था. अब इस मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने पति संग दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसने मृतका से दूसरी शादी कर ली थी. जब मृतका ने उसपर दबाव बनाया कि वह उसे अपने साथ रखे तो आरोपी पति ने साजिश रची और दूसरी पत्नी को मार डाला. फिर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया.

यह भी पढ़ें...

दूसरी पत्नी को मार डाला

दरअसल 15 अप्रैल 2026 को कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर नेशनल हाईवे 2 पर एक संदिग्ध बक्सा मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. बक्सा खोलने पर करीब 30 वर्षीय (मोनी वर्मा) महिला का शव बरामद हुआ था. महिला अमेठी जिले की रहने वाली थी. 

पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सत्य नारायण ने टीमों का गठन कर जांच शुरू कराई थी. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची. 

पुलिस को मिल गया आरोपी पति

बताया जा रहा है कि 27 अप्रैल को कोखराज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध कार को रोका. कार में सवार कानपुर का रहने वाला आरोपी पति हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू और यश गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ की गई तो सब कुछ सामने आ गया.

एसपी ने दिया बयान

इस पूरे मामले को लेकर एसपी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया, पूछताछ में मुख्य आरोपी हर्ष खियानी द्वारा बताया गया कि मृतका उसकी दूसरी पत्नी थी. परिवार में बिना बताए उसने महिला से मंदिर में दूसरी शादी की थी. उसने घर से अलग महिला को कमरा भी दिलवा रखा था. मगर अब वह दबाव डाल रही थी कि वह उसे अपने घर ले जाए. आरोपी का कहना है कि उसने उसे काफी समझाया. मगर वह नहीं मानी. इसलिए उसने उसे मार डाला.  

एसपी का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने ये भी बताया है कि उसने यश गुप्ता को पैसों का लालच दिया था. इसलिए वह भी साजिश में शामिल हो गया था. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.