यूपी के इन दो जिलों में 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, DM ने जारी किया आदेश, लेकिन क्यों?

दीक्षा सिंह

• 01:18 AM • 02 Aug 2026

School will be closed in this districts: यूपी के मेरठ और मुजफ्फरनगर में 3 से 12 अगस्त 2026 तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल, मदरसा, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे. डीएम डॉ. वी. के. सिंह ने जारी किया आदेश. डिटेल में पढ़ें पूरी खबर.

School will be closed in this districts

School will be closed in this districts

Google CTA

School will be closed in this districts: सावन का महीना शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. कांवड़ियों की भारी आवाजाही और रूट डायवर्जन को देखते हुए मेरठ जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों, मदरसों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 3 से 12 अगस्त 2026 तक पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया गया है. इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

कौन-कौन से शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद?

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी संस्थान 3 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे.  इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड और अन्य बोर्डों से संबद्ध सभी 1 से 12वीं तक के स्कूल शामिल हैं.

वहीं इसके अलावा मदरसे के तहत संचालित सभी विद्यालय, शासकीय व निजी डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान (ITIs और इंजीनियरिंग कॉलेज) भी शामिल हैं.

परीक्षाओं के लिए छूट

बता दें कि जिन कॉलेजों, विश्वविद्यालयों या तकनीकी संस्थानों में किसी भी कोर्स या सब्जेक्ट की परीक्षा का कार्यक्रम पहले से घोषित है वे संस्थाएं केवल परीक्षा संचालन के लिए छूट प्राप्त होंगी. लेकिन बाकी सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी.

क्यों लिया गया यह फैसला?

मेरठ के कांवड़ मार्गों पर हरिद्वार से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. जिले में श्रावण शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा. सड़कों पर भीड़ और जगह-जगह लागू ट्रैफिक डायवर्जन के कारण स्कूली बसों और छात्र-छात्राओं को आने-जाने में भारी असुविधा हो सकती थी. इसी को देखते हुए प्रशासन ने 10 दिनों की छुट्टियों का ऐलान किया है और सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं.

मुजफ्फरनगर में भी बंद रहेंगे सारे स्कूल

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर ने भी 3 से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में छुट्टी रहेगी. इसमें प्री-प्राइमरी, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, डिग्री कॉलेज, डायट और तकनीकी संस्थान शामिल हैं.