मुजफ्फरनगर में 3 से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल-कॉलेज, ये है पीछे की वजह

संदीप सैनी

• 07:58 PM • 01 Aug 2026

मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक सभी स्कूल, कॉलेज और तकनीकी संस्थान बंद रहेंगे. जिला प्रशासन और BSA ने जारी किया आदेश. खबर में जानें इसकी पीछे की वजह.

schools, colleges will be closed in Muzaffarnagar

schools, colleges will be closed in Muzaffarnagar

Google CTA

सावन के महीने में जारी कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 3 से 10 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है. इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

कौन-कौन से संस्थान रहेंगे बंद?

जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देशों के अनुपालन में जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में छुट्टी रहेगी. इसमें प्री-प्राइमरी, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, सभी डिग्री कॉलेज, डायट और तकनीकी संस्थान शामिल हैं.

आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर ने जिले के सभी प्राचार्यों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में अवकाश सुनिश्चित किया जाए. आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया है.कांवड़ यात्रा के चरम पर होने के कारण सड़कों पर भारी ट्रैफिक डायवर्जन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि स्टूडेंट्स को आने-जाने में किसी तरह की असुविधा न हो.

बता दें कि मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा का मेन ट्रांजिट हब है. पूरे कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और जगह-जगह वॉच टावर बनाकर सुरक्षा बल (यूपी पुलिस व पैरामिलिट्री) तैनात किए गए हैं. सड़कों के किनारे लगे कांवड़ सेवा शिविरों के लिए प्रशासन की सख्त गाइडलाइंस लागू हैं जिससे यातायात बाधित न हो और श्रद्धालुओं को चिकित्सा व भोजन मिल सके.