UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी, दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
ADVERTISEMENT
हालांकि, राहत की बात है कि 17 सितंबर के लिए प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. बारिश तो हो सकती है, लेकिन तेज बारिश, आंधी या बिजली गिरने को लेकर कोई अलग अलर्ट नहीं है.
पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है.
पूर्वी यूपी में भी बारिश के आसार
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि 17 सितंबर के लिए यहां भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
इन जिलों में भी बारिश के आसार
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश की संभावना है.
वहीं आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ समेत मध्य यूपी के कई जिलों में भी बारिश हो सकती है.
तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं
अगले सात दिनों के तापमान पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है.
पिछले 24 घंटे में भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी और कहीं-कहीं गरज-चमक भी दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश शारदानगर (खीरी) और टूंडला (फिरोजाबाद) में 5-5 सेंटीमीटर दर्ज हुई. चकरनगर (इटावा) में 4 सेंटीमीटर, जबकि मेरठ, कुंडा (प्रतापगढ़) और कर्वी (चित्रकूट) में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.
ADVERTISEMENT











